28 Mar 2024, 17:42:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शोनाली बोस के गले लगकर रोईं प्रियंका चोपड़ा, ये है वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 11:46AM | Updated Date: Sep 18 2019 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आने वाली हैं। हाल ही में टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका की फिल्म द स्काई इज पिंक का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ है। इसी के चलते फिल्म की पूरी कास्ट टोरंटो पहुंची है। इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटो में पीसी बैकलेस व्हाइट और ब्लैक गाउन में नजर आ रही हैं।
 
इसी के साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और अपने बालों को खुला रखा। पीसी का ये लुक बेहद शानदार रहा। वहीं प्रियंका के लिए ये फिल्म बेहद खास भी है। हाल ही में इसी प्रीमियर के दौरान का एक वीडियो सामने आया है।
 
वीडियो में फिल्म के खत्म होने के बाद सभी लोग खड़े होते हैं और तालियां बजाते हैं। प्रियंका के साथ साथ वीडियो में शोनाली बोस, प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर, एक्टर फऱहान अख्तर और डायरेक्टर शोनाली बोस नजर आ रही हैं। इसी दौरान प्रियंका को शोनाली गले लगाती हैं और फिर पीसी के आंसू निकल जाते हैं।
 
वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे वो अपने आंसू पोछते हुए नजर आ रही हैं। वैसे बता दें कि बीते दिनों ही प्रियंका के पति निक ने भी इस फिल्म को देखा है। फिल्म के देखने के बाद निक जोनस की आंखों से भी आंसू आ गए थे। ये खुलासा खुद उन्होंने किया था। फिल्म द स्काई इज पिंक में प्रियंका खुद एक मां का किरदार निभा रही है। ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »