28 Mar 2024, 19:29:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मीशा कपूर अपने पापा शाहिद कपूर और माँ मीरा कपूर की आंखों का तारा है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 12:23AM | Updated Date: Aug 25 2019 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शाहिद कपूर और मीरा कपूर का परिवार मीशा कपूर और बेटे जैन के साथ पूरा हो गया है। इस घर में बच्चों की किलकारियां हर वक्त गूंजती रहती हैं। बड़ी बेटी मीशा शाहिद और मीरा दोनों के लिए बहुत स्पेशल है। यह कपल अक्सर अपनी बेटी के साथ खेलते-कूदते और शरारती अंदाज में फोटो क्लिक करता है। खासतौर पर शाहिद कपूर की बात करें तो वह खासतौर पर मीशा के साथ मस्ती करते हुए देखे जाते हैं। 
 
शाहिद अपने कई इंटरव्यूज में यह बात कह चुके हैं कि मीशा उनके साथ खेलना बहुत पसंद करती है। वैसे मीशा अपने पापा से ढेर सारे सवाल पूछती है और पापा भी बड़े प्यार से अपनी बेटी को समझाते हैं। जब छोटा भाई जैन आने वाला था, तब भी शाहिद और मीरा कपूर ने बेटी मीशा को बातों-बातों में बड़ी बहन होने का अहसास करा दिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »