19 Apr 2024, 07:48:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बिना मेकअप में दिखीं करीना, लोग बोले - आंटी लग रही हो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 1:08PM | Updated Date: Aug 21 2019 1:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री करीना कपूर खान फिलहाल अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर करीना कपूर खान पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ लंदन में हैं। इसी बीच अब करीना की एक फोटो वायरल हो रही है, तस्वीर में करीना नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। फोटो को करीना के फैन पेज से शेयर किया गया है, लेकिन करीना का ये लुक लोगों को रास नहीं आ रहा है। लोग करीना को ट्रोल कर रहे हैं।
 
एक यूजर ने लिखा- करीना अब आप बूढ़ी हो गई हैं। पहले जैसी बात नहीं रही अब। बुढ़ापा, ओल्ड करीना, प्लीज डाइटिंग बंद कर दो करीना, आंटी लग रही हो जैसे कमेंट एक्ट्रेस की तस्वीर पर मिल रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग करीना के सपोर्ट में भी आए हैं। लोगों को करीना का सिंपल और नो फिल्टर वाला लुक पसंद आ रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »