18 Apr 2024, 23:28:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान की होने वाली भाभी करने जा रही हैं ये बड़ा काम...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2019 11:50AM | Updated Date: Aug 20 2019 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ऐंड्रियानी बहुत जल्द बॉलीवुड फिल्म में नजर आएगी। जॉर्जिया ऐंड्रियानी फिल्म 'श्रीदेवी बंग्लो' से डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म वो ही है, जिसके नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था और श्रीदेवी के परिवारजनों ने इस पर आपत्ति जताई थी। इस फिल्म में प्रिया वारियर लीड रोल में नजर आएंगी।
 
बता दें कि श्रीदेवी से कोई लेना-देना नहीं है। ये फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर हैं। फिल्म के नाम को लेकर खास तौर पर श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने आपत्ति दर्शायी थी और उन्होंने यह यह दावा किया था कि फिल्म के मेकर्स श्रीदेवी की दुःखद मौत से पैसा कमाना चाहते हैं। बोनी कपूर ने फिल्म का टाइटल बदलने के लिए नोटिस भी जारी कर दिया था। बॉलीवुड खबरों की मानें तो अरबाज खान इस फिल्म में गेस्ट अपियरेंस में दिखाई देंगे। यह तो सब जानते ही हैं कि अरबाज ने पहले मलाइका अरोड़ा से शादी की थी, लेकिन दोनों ने 2017 में तलाक ले लिया था। बाद में अरबाज खान ने जॉर्जिया ऐंड्रियानी को डेट करना शुरू कर दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »