20 Apr 2024, 09:33:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री ने 15 अगस्‍त की जगह 26 जनवरी की दे डाली बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 12:49PM | Updated Date: Aug 18 2019 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश में 73वें स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। वहीं स्वतंत्रता दिवस पर बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता अपनी बधाई के कारण विवादों में आ गई। ईशा गुप्ता ने लोगों को 15 अगस्‍त की जगह 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस की बधाई दे डाली। जिस दौरान ये मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर हुआ उसी वक्त एक्ट्रेस का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। अकाउंट रिकवर होने के बाद ईशा ने इस बात की जानकारी दी है।  हालांकि इसके बावजूद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना बंद नहीं किया। 
 
दरअसल, 14 अगस्त देर रात ईशा के अकाउंट से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई। जैसे ही उन्होंने ये मैसेज किया लोग उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामना देने के लिए ट्रोल करने लगे। लोगों ने फनी मीम्स पोस्ट कर उन्हें जमकर ट्रोल किया। कुछ लोगों ने गलत दिन की बधाई देने के लिए उन्हें होली और नए साल की बधाई दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »