23 Apr 2024, 12:09:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दीपिका ने खरीदी ये शानदार कार - कीमत जान उड़ जाएंगे होश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 12:40PM | Updated Date: Aug 18 2019 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने एक कार खरीदी है, जिसे लेकर वह काफी खुश हैं। दीपिका ने ब्लू कलर की बीएमडब्‍लू जीटी कार खरीदी है जिसकी तस्‍वीर उनके पति शोएब इब्राहिम ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है। तस्‍वीर में दीपिका हाथ में बुके थामे कार के पास खड़ी हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस दीपिका ने 14 अगस्‍त को 63 लाख कीमत की ये शानदार बीएमडब्‍लू जीटी लग्‍जरी का खरीदी है। उनके पति शोएब ने तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा- अपने सपने को सच में बदलने के लिए ढेरों शुभकामनाएं। मुझे तुम पर गर्व है दीपिका।
 
बीएमडब्ल्यू कार वाली लड़की आई लव यू। वहीं दीपिका ने खुद भी तस्‍वीर शेयर कर खुशी जताई है। हाल ही में दीपिका ने अपना 33वां जन्मदिन मनाया था। आपको बता दें कि दीपिका ने टीवी शो 'ससुराल सिमर का' में सिमर के रोल से घर घर में पहचान बनाई। इस रोल के बाद दीपिका की पहचान उनके रियल नाम से ज्यादा रिल नाम सिमर से पहचान मिली। 'ससुराल सिमर का' के बाद वो कुछ और सीरियल्स में नजर आए। दीपिका ने टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम से पिछले साल शादी की थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »