16 Apr 2024, 13:30:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मिनी थियेटर सिनेमा के क्षेत्र में नयी क्रांति : निरहुआ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2019 4:54PM | Updated Date: Aug 17 2019 4:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का कहना है कि जादूज मिनी थियेटर के जरिये न सिर्फ सिनेमा के क्षेत्र में नयी क्रांति आयेगी बल्कि इसके जरिये शिक्षा को भी जोड़ा जायेगा। निरहुआ ने बिहार में मिनी थियेटर 'जादूज' निरहुआ के लांच के अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जादूज मिनी थियेटर का निर्माण मनोरंजन के साथ ही शिक्षा के उद्देश्य से भी किया जायेगा।उन्होंने कहा बिहार ही नहीं पूरे देश भर में थियेटर की कमी है। जो थियेटर हैं वह बहुत बड़े और महंगे हैं जो आम जनता की पहुंच से काफी दूर है। आम लोगों की परेशानी को देखते हुये हम हमलोग मिनी थियेटर का निर्माण करने जा रहे हैं। हमलोग बिहार ,उत्तरप्रदेश और झारखंड के हर तहसील में एक मिनी थियेटर का निर्माण कर रहे है। जो 800 से 1000 स्क्वायर फीट के दायरे में बनेगा जिसमें 70 से 80 के लगभग दर्शकों की क्षमता होगी।
 
निरहुआ ने बताया कि बिहार की जनसंख्या 09 करोड़ के लगभग है और यहां करीब 100 थियेटर हैं जबकि आंध्रप्रदेश की जनसंख्या 05 करोड़ के लगभग है और वहां दो हजार से अधिक थियेटर हैं। जब उन्होंने इस बारे में जादूज के प्रबंध निदेशक से राहुल नेहरा से बातचीत की तब हमने यह किया कि बिहार ,उत्तरप्रदेश और झारखंड में मिनी थियेटर खोले जाने की जरूरत है। हमनें इस बारे में सिंगल थियेटर के मालिक से भी बातचीत की और उन्हें यह कांसेपेट अच्छा लगा और उन्होंने कहा कि इसपर काम किया जा सकता है। हर तहसील में एक सिनेमा की परिकल्पना के साथ उतरी 'जादूज' का सपना उत्तर प्रदेश और मध्य भारत में सिनेमा के परिदृश्य को 'अगली पीढ़ी के मिनी-थियेटरों' के निर्माण से बदलने का है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »