19 Apr 2024, 21:33:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ट्रेनर संग पिलेट्स वर्कआउट करती नजर आयी जाह्नवी कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2019 12:18PM | Updated Date: Aug 17 2019 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई।‌ बॉलीवुड में इस वक्त स्टारकिड्स का दौर चल रहा है। बीते दिनों ही स्टारकिड के तौर पर जाहन्वी कपूर ने डेब्यू किया है। लेजेंड्री एक्ट्रेस श्रीदेवी की लाड़ली बेटी अब हीरोइन बन चुकी है। जाहन्वी ने फिल्म धडक के जरिए ईशान खट्टर के साथ डेब्यू किया है। फिल्म को काफी पसंद किया गया था और फिल्म ने कमाई भी अच्छी की।
 
जाहन्वी की एक्टिंग के साथ साथ वो फैशन आइकन भी बनती जा रही है। जानवी इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रही है। इन दिनों सोशल मीडिया पर भी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हाल ही में जाह्नवी की ट्रेनर नम्रता पुरोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। इन फोटोज़ में जाह्नवी अपनी ट्रेनर के साथ पिलेट्स करती नजर आ रही हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »