29 Mar 2024, 14:30:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस अभिनेत्री ने गुपचुप रचाई सगाई - जानें कौन है वह शक्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2019 12:52PM | Updated Date: Aug 16 2019 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री नेहा पेंडसे को लेकर हाल ही में एक नई खबर सामने आई है। नेहा ने गुपचुप सगाई कर ली है। वही सामने आई एक खबर की मानें तो नेहा सरदूल सिंह व्यास नाम के शक्स के साथ रिलेशनशिप में है। इस दौरान बताया गया है कि नेहा ने शार्दूल के साथ इंगेजमेंट कर ली। पोर्टल के मुताबिक जब नेहा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इन खबरों को गलत बता दिया। हालांकि उन्होंने इस बात से इंकार नहीं किया है कि वह डेटिंग नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि हां हमारी इंगेजमेंट नहीं हुई है लेकिन हां हम लोग रिश्ते में जरूर है। बस आप इतना समझ लीजिए कि बात पक्की जरूर हो गई है।
 
इस दौरान जब नेहा से पूछा गया तो उन्होने कहा कि इस समय इस पर अभी बात करना बहुत जल्दबाज़ी होगी। मैं सही वक्त आने का इंतजार कर रही हूं। मैं सही टाइम पर आप सभी लोगों को सब कुछ बताऊंगी लेकिन हां अभी आप इतना जरूर कह सकते हैं कि मैं और शार्दूल रिलेशनशिप में है और मैं उनसे प्यार करती हूं। बताया गया है कि दोनों ने 1 जुलाई को ही सगाई की है। वही बताया जा रहा है ये कार्यक्रम एक प्राइवेट सेरेमनी में हुआ था।हालांकि अब नेहा की तरफ से ये अपवाह है तो इसे कंफर्म करना गलत है।खैर देखते है नेहा कब इस बारे में अपना पुख्ता सबूत कहती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »