28 Mar 2024, 17:06:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अर्जुन कपूर से शादी को लेकर ऐसा बोलीं मलाइका अरोड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 3:45PM | Updated Date: Aug 14 2019 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर अक्‍सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच मलाइका अरोड़ा ICW 2019 (इंडिया कुट्योर वीक 2019) में रैंप वॉक के लिए दिल्ली आई थीं। इसी के चलते उनसे मीडिया ने अर्जुन कपूर के साथ शादी को लेकर चर्चा की। साथ ही उनके रिलेशनशिप के बारे में भी बात की। मलाइका अरोड़ा से उनके और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर एक सवाल किया गया। जिसके जवाब में जूम टीवी को इंटरव्यू देते हुए उन्होंने कहा कि शादी अभी कार्ड्स में नहीं है। जब भी शादी होगी तो कार्ड में आप सभी को नाम दिख जाएगा। 
 
अर्जुन कपूर से अपने रिलेशनशिप को लेकर मलाइका अरोड़ा ने कहा कि दूसरा प्यार पाने का हर कोई हकदार होता है। हम सभी को ये मौका मिलना चाहिए। लोगों को खुले दिमाग से इन सभी चीजों को अपनाना चाहिए।  मलाइका और अर्जुन कपूर को अक्सर हम लोग डिनर या लंच डेट पर जाते हुए देखते रहते हैं। ऐसे में हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर अक-दूसरे के साथ स्पॉट किया गया। दोनों ही मेलबर्न से वापस आए हैं। इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 
 
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली मलाइका को इंस्टाग्राम पर 92 लाख लोग फॉलो करते हैं। इससे एक तरफ तो प्रसिद्धि खूब है, लेकिन इसके विपरीत उन्हें लोगों के नकारात्मक रवैये का भी सामना करना पड़ता है। कभी उनके संबंध तो कभी अजुर्न और उनके बीच उम्र के अंतर तो कभी उनके पहनावे को लेकर भी लोग तरह-तरह की बातें करते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »