29 Mar 2024, 11:47:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनुच्छेद 370 को लेकर भड़की मेहविश हयात,बॉलीवुड पर लगाया करारा जबाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 1:45PM | Updated Date: Aug 14 2019 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्ली। जम्मू कश्मीर में हाल ही आर्टिकल 370 को हटाया गया है। सरकार के  इस फैसले से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इस फैसले के बाद पाकिस्तान में तरह तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। इस लिस्ट में पाक के कई सेलेब्स भी शामिल हैं। हाल ही में पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस ने एक मंच से हिन्दुस्तान पर कमेंट किया है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात ने ओसलो के एक कार्यक्रम में बॉलीवुड को आड़े हाथों लिया है। मेहविश बॉलीवुड पर आरोप लगाया कि वह अपनी फिल्मों के जरिए इस्लाम और पाकिस्तान को बदनाम करते हैं।
 
एक्ट्रेस ने कश्मीर को लेकर दोनों देशों के बीच चल रही तनातनी पर बात करते हुए कहा कि हमारे पड़ोसियों के पास दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है। इसके जरिए वह लोगों को एकजुट रखने की ताकत रखते हैं। लेकिन वह क्या करते हैं। वह पाकिस्तान को विलेन दिखाते हुए अनगिनत फिल्में बनाते हैं। बीते साल ही ऐसी कई फिल्में आईं जिसनें पाकिस्तान को गलत तरीके से दिखाया गया था। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं समझती हूं कि हमारे इतिहास और अतीत को देखते हुए उदासीन रहना बहुत कठिन है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »