29 Mar 2024, 00:09:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

श्रीदेवी के बथर्ड पर बेटी जाह्नवी ने लिखा ये भावुक मैसेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 3:24PM | Updated Date: Aug 13 2019 3:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी का आज जन्मदिन है। मां श्रीदेवी के जन्मदिन पर उनकी बेटी जाह्नवी ने भावुक मैसेज इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर श्रीदेवी की एक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि हैप्पी बर्थडे ममा, मैं आपसे प्यार करती हूं। जाह्नवी के अलावा अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने भी श्रीदेवी को उनके जन्मदिन पर याद किया है। सुनीता ने लिखा है कि यादें हमेशा खास होती हैं, कभी हम उनपर हंसते हैं, कभी हम उन्हें याद करके रोते हैं। हम उन दिनों को याद करके रोते हैं जिन दिनों हम साथ हंसे थे।
 
हैप्पी बर्थडे श्रीदेवी, मैं तुम्हे बहुत याद करती हूं। इसके अलावा डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने भी श्रीदेवी को याद करते हुए लिखा है, मिस यू। बता दें कि श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में मौत हो गई थी। एक शादी में शामिल होने परिवार के साथ वहां गई श्रीदेवी पांच सितारा होटल में रुकी थीं। जहां बाथटब में गिरने से उनकी मौत हुई थी। तब भी उनकी मौत लेकर सवाल उठे लेकिन दुबई पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसे एक हादसा माना गया था। बताया गया था कि नशे की हालत में वो एक्ट्रेस की बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »