25 Apr 2024, 12:16:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ईद पर खुश नहीं अभिनेत्री गौहर खान, कहीं ये बड़ी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 2:54PM | Updated Date: Aug 13 2019 2:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद कई नेता-अभिनेताओं के बयान सामने आए हैं।  370 हटाए जाने के बाद कश्मीर में फिलहाल हालात शांत बने हुए हैं। इसलिए बाकी दुनियां में भी खुशी है। लेकिन इस बार की ईद पर बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान खुशि नहीं हैं। गौहर खान ने खुद ट्वीट कर ऐसा बताया है।
 
गौहर ने अपने ट्वीट में लिखा है- "जब कोई अपने करीबियों से एक हफ्ते से ज्यादा समय से बात नहीं कर पा रहा हो तो वो ही इसका दर्द समझ सकता है। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक बेचैनी! मैं इस ईद पर दुखी हूं। बहुत बहुत दुखी..हर रोते हुए दिल के लिए। बिल्कुल मेरी तरह। मैं कश्मीर में अपने प्रियजनों के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए प्रार्थना करती हूं।
 
दूसरे ट्वीट में गौहर खान ने लिखा- "ईद मनाओ। खुशी बाटों..अपनी जिंदगी जीने का कोई भी पल नफरत, घृणा, विभाजन जैसे तत्वों को छीनने मत दो। केवल अपने ही लोगों से गले मत मिलो बल्कि दूसरे धर्म, कास्ट, जातियों, विश्ववास को भी गले लगाओ. बस प्यार बाटों, ईद मुबारक।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »