29 Mar 2024, 12:22:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

श्वेता तिवारी की बेटी का खुलासा - पिता करते हैं गंदे कमेंट्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 12:13PM | Updated Date: Aug 13 2019 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इस बीच श्वेता की बेटी पलक तिवारी ने अब इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। पलक ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी बात रखी। पलक ने लिखा, 'सबसे पहले मैं उन लोगों को धन्यवाद करना चाहूंगी, जिन्होंने चिंता जाहिर की और मदद के लिए हम तक पहुंचे। अब मैं अपनी तरफ से कुछ चीजें साफ करना चाहती हूं।
 
मीडिया के पास फैक्ट नहीं हैं और होंगे भी नहीं। मैं पलक तिवारी कई मौकों पर घरेलू हिंसा का शिकार हुई हूं। मेरी मां घरेलू हिंसा से पीड़ित नहीं है। शिकायत दर्ज कराने वाले दिन से पहले कभी उन्होंने मां पर हाथ नहीं उठाया था। बतौर रीडर ये भूल जाना काफी आसान होता है कि बंद दरवाजों के पीछे क्या छिपा है ये आप नहीं जानते। मेरी मां ने अपनी दोनों ही शादियों में कितना धैर्य दिखाया है। आपमें से कई लोगों ने खुशकिस्मती से ऐसे हालातों का सामना नहीं किया होगा। इसलिए आपको ऐसी परिस्थिति पर कमेंट करने का कोई हक नहीं है।
 
पलक ने लिखा, 'अभिनव कोहली ने कभी मुझे गलत तरीके से नहीं छुआ। उन्होंने मेरा शारीरिक शोषण नहीं किया। ऐसी खबरें फैलाने से पहले और इन पर यकीन करने से पहले ये जरूरी है कि आप सही फैक्ट जान लें। वह लगातार मुझ पर डिस्टर्बिंग कमेंट करते थे। ऐसे जो कि कोई और महिला सुने तो वह भी शर्मिंदा महसूस करे। आप इस तरह की बातें अपने पिता से सुनने की उम्मीद नहीं रखते। सोशल मीडिया के जरिए हमारी जिंदगी देखकर, अखबारों में खबरें देखकर आप हमारे स्ट्रगल के बारे में जान लेते हैं। 
 
लेकिन इतना नहीं जान पाते कि उस पर कमेंट करें। श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी ने भी इस घटना पर रिएक्ट किया है। राजा ने कहा- 'मैं ये सब जानकर बहुत परेशान हूं। एक पिता के लिए यह सब सुनना काफी परेशानी वाला है। मैं अपनी बेटी के टच में हूं और मेरी उससे बात हुई है।
 
बता दें कि इस मामले पर श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी का बयान भी आ चुका है। जब इस बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे मीडिया के जरिए इस बारे में जानकारी मिली। मेरी पलक से बात हुई है। उसने कहा चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, मै ठीक हूं। एक पिता के तौर पर मेरे लिए यह बहुत परेशान करने वाली बात है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »