28 Mar 2024, 17:52:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रवीना संग डांस कर रहे थे गोविंदा - पीछे से आ गईं बीवी, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 3:44PM | Updated Date: Aug 11 2019 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 मुंबई। अभिनेता गोविंदा हाल ही में सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो नच बलिए का नौंवें सीजन में पहुंचे। यहां गोविंदा ने स्‍टेज पर डांस करके दिखाया। गोविंदा ने रवीना टंडन के साथ फेमस गाने 'मैं लैला लैला चिल्‍लाऊंगा' पर जबरदस्‍त डांस किया। गोविंदा और रवीना स्‍टेज पर डांस कर रहे थे और इस बीच उनकी बीवी सुनीता वहां आ गईं। नच बलिए 9 का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें ये पूरा वाकया नजर आ रहा है।

प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि गोविंदा शो के सेट पर धमाकेदार तरीके से आते हैं और फ‍िर रवीना के साथ पहले अंखियों से गोली मारे और फ‍िर लैला लैला गाने पर डांस करते हैं। तभी उनकी बीवी सुनीता आ जाती हैं और गोविंदा घबरा जाते हैं। फिर वह बीवी के साथ डांस करने लगते हैं। यह वाकया सेट पर मौजूद जिसने भी देखा, वो अपनी हंसी नहीं रोक पाया। 

गोविंदा और रवीना टंडन की जोड़ी ने एक समय में फिल्मी पर्दे पर खूब नाम कमाया है। जब सेट पर ये दोनों एक साथ नजर आए तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रवीना शो में जज की भूमिका में हैं। बता दें कि स्‍टार प्‍लस पर प्रसारित होने वाला शो नच बलिए दर्शकों के दिल में जगह बना चुका है। इस शो का हर सीजन काफी हिट रहता है। इस बार भी शो के हिट होने की पूरी उम्‍मीद है। इस बार शो का कंसेप्‍ट बदला गया है। शो में एक्‍स सेलेब्‍स एक साथ डांस करते नजर आएंगे। 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »