19 Apr 2024, 11:25:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सपना चौधरी का यह अंदाज देख फैंस बोला- अभी बारात लेकर आऊं क्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 2:15PM | Updated Date: Aug 11 2019 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी ने हाल में एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह बॉलीवुड फिल्म 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता' के गाने 'पा लिया है प्यार तेरा' पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। यह गाना असल में गोविंदा व सुष्मिता सेन का है। लेकिन सपना ने ऐसे एक्सप्रेशन दिए हैं कि लोग उनके फैन हो गए हैं। सपना के फैन्स उनके एक्सप्रेशन देखकर तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
 
शिवम शर्मा नाम के एक फैन ने लिखा, अपना एक ही सपना, सपना दीदी को अपनी विवाह में बुलाउंगा। पुनीत नाम के एक टिक टॉक उपभोक्ता ने लिखा, सपना की बात ही कुछ है। अब एक तरफ जहां तारीफों के पुल बांधे जा रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें विवाह का प्रपोजल भी मिले। विष्णु कुमार ने लिखा, 'अभी बारात लेकर आऊं क्या'। दरअसल विष्णु यहां गाने के लिरिक्स के अंदाज में ही जवाब दे रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »