29 Mar 2024, 01:41:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

राखी सावंत कश्मीर में मनाएंगी अपना हनीमून, खुद किया खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 1:27PM | Updated Date: Aug 11 2019 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इन दिनों राखी सावंत अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में है। इस बीच राखी सावंत ने खुद एक वीडियो शेयर कर खुलासा किया है कि वो हनीमून के लिए कहां जा रही हैं।  राखी का कहना है कि उनके पति को मीडिया के सामने आना पसंद नहीं है। खैर!राखी सावंत का एक बयान ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। ये बयान उन्होंने कश्मीर से 370 हटाए जाने के बाद दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।
 
इस वीडियो में राखी सावंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। राखी का कहना है कि कश्मीर अब हमारा हो गया है। लोग तो तब हैरान रह गए जब राखी ने ये कहा कि कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के लिए मैंने ही मोदी जी से गुजारिश की थी। उन्होंने कहा थैंक्यू मोदी जी हमारी बात मानने के लिए। इस वीडियो में राखी ने अपनी हनीमून डेस्टिनेशन का भी खुलासा किया है। राखी ने बताया कि अब तो कश्मीर हमारा हो गया है, अब मैं कश्मीर में ही हनीमून मनाने जाऊंगी। 
 
राखी के इस वीडियो पर उन्हें खूब रिएक्शन्स मिल रहे हैं। इससे पहले राखी का एक इंटरव्यू भी एक वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि क्यों अभी तक उनके पति की तस्वीर देखने को नहीं मिली है। राखी ने कहा कि 'मेरे हसबैंड को मीडिया वगैरह बिल्कुल पसंद नहीं है। उनको किसी के सामने नहीं आना था। शादी तो परिवार के बीच होती है दुनिया को थोड़े ही बुलाना होता है। इससे पहले राखी सावंत ने खुलासा करते हुए कहा था कि 'मेरे पति रितेश अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के साथ काम करते हैं। रितेश डोनाल्ड ट्रम्प की टीम का एक अहम हिस्सा हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »