24 Apr 2024, 17:40:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'हम आपके हैं कौन' के 25 साल होने पर फिर रोमांटिक हुए सलमान-माधुरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 4:22PM | Updated Date: Aug 10 2019 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म 'हम आपके हैं कौन' को 25 साल पूरे हो गए हैं।  यह फिल्म 5 अगस्त 1994 को रिलीज हुई थी। इस फिल्‍म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने सबका दिल जीत लिया था। इन दोनों की लव स्टोरी के अलावा फिल्म के गाने और उन पर सलमान और माधुरी के डांस ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म के 25 साल पूरे होने पर मुंबई में पूरी कास्ट एक बार फिर से साथ आई। इस मौके पर सलमान और माधुरी ने एक साथ सुपरहिट गाने पर डांस किया।
 
इस मौके पर सलमान और माधुरी के अलावा पूरी स्टारकास्ट मीडिया से रूबरू हुई। इसके बाद सलमान और माधुरी ने 'पहला पहला प्यार' गाने पर एक साथ डांस किया। माधुरी और सलमान के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान-माधुरी की केमिस्ट्री ठीक वैसी ही दिखाई दे रही है जैसे कि फिल्म में थी। 'हम आपके हैं कौन' के निशा और प्रेम को इस तरह से 25 साल बाद डांस करते देख सभी लोग मंत्र मुग्ध हो गए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »