24 Apr 2024, 08:47:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री विद्या की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर रखा गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 1:02PM | Updated Date: Aug 10 2019 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 90 के दशक की अभिनेत्री विद्या सिन्हा को मुंबई के सिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। कहा जा रहा है कि विद्या सिन्हा को दो दिन पहले गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था। जानकारी के मुताबिक उनकी हालत में थोड़ा सुधार है लेकिन अभी भी खतरे से बाहर नहीं है। विद्या सिन्हा की तबीयत के बारे में जानकारी स्पॉट ब्वॉय ने अपनी रिपोर्ट में की है। रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री को दिल और फेफड़ों से संबंधित समस्या है। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी अब तक नहीं आई है।
 
विद्या को फेफड़ों से जुड़ी समस्या कुछ वक्त पहले हुई थी वहीं दिल से संबंधित बीमारी के बारे में हाल ही में पता चला। सूत्रों की मानें तो 74 साल की अभिनेत्री विद्या को डॉक्टर्स ने एंजियोग्राफी कराने की सलाह दी थी लेकिन उनके रिश्तेदार यह कराने के लिए तैयार नहीं हैं। विद्या इस वक्त 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' सीरियल में सिकंदर की मां का रोल निभा रही हैं। विद्या सिन्हा ने महज 18 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। फिल्मों और टीवी में आने से पहले विद्या मॉडलिंग किया करती थीं। यहां तक कि मिस बॉम्बे भी रह चुकी हैं।
 
 विद्या सिन्हा कई सारी फिल्में की। इन फिल्मों में 'रजनीगंधा', 'हवस', 'छोटी सी बात', 'मेरा जीवन', 'इनकार', 'जीवन मुक्त', 'किताब', 'पति पत्नी और वो', 'तुम्हारे लिए', 'सबूत' जैसी कई फिल्में की। संजीव कुमार के साथ उनका गाना 'ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए' बेहद चर्चित हुआ था। फिल्मों के अलावा विद्या ने कई टीवी सीरियल में भी काम किया। इन सीरियल्स में 'काव्यांजलि', 'जारा', 'नीम नीम शहद शहद', 'कुबूल है', 'इश्क का रंग सफेद' और 'चंद्र नंदिनी' शामिल हैं। विद्या सिन्हा के अलावा बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम की तबीयत खराब हो गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »