29 Mar 2024, 00:06:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मलाइका के साथ फ्लर्ट कर रहा था अभिनेता - भड़के अर्जुन कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 12:59PM | Updated Date: Aug 10 2019 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों मे बने रहते हैं। हाल ही में मलाइका ने अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर खुलकर सोशल मीडिया में अपनी दिल की बात कही थी। इससे पहले दोनों अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी साधे हुए थे। वहीं इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें अर्जुन कपूर टीवी शो होस्ट करन टैकर द्वारा मलाइका अरोड़ा के साथ फ्लर्ट करने पर भड़के हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित इंडियन फिल्म फेस्टिवल का है।
 
कार्यक्रम में मलाइका और अर्जुन ने साथ में ग्रैंड एंट्री की थी। मलाइका एक रेड ड्रेस में एकदम स्टनिंग लुक में नजर आईं। वहीं अर्जुन ब्लैक कलर के सूट में बहुत ही शानदार लग रहे थे। इस कार्यक्रम को होस्ट करन टैकर कर रहे थे, जहां पर उन्होंने मलाइका अरोड़ा से कहा- 'आप 20 घंटे के सफर के बाद भी काफी खूबसूरत लग रहीं हैं। करन टैकर का इस तरह मलाइका के साथ फ्लर्ट करना अर्जुन का रास नहीं आया और उन्होंने तुरंत अपनी सीट से खड़े होकर करन से कहा, "जाके पीछे वाली से फ्लर्ट कर ना।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »