20 Apr 2024, 08:03:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'गली बॉय' ने मेलबर्न में जीता सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2019 5:02PM | Updated Date: Aug 9 2019 5:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) में 'गली बॉय' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। अवॉर्ड जीतने के बाद फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर ने कहा, "मैं बहुत ही उत्साहित हूं। मैं इस शाम को नहीं भूलने वाली हूं। एक निर्माता की क्षमता में यह मेरा पहला पुरस्कार है।
 
असमिया फिल्मकार रीमा दास की फिल्म 'बुलबुल कैन सिंग' को बेस्ट इंडी फिल्म का अवॉर्ड मिला जबकि सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार 'अंधाधुन' के लिए श्रीराम राघवन को मिला। श्रीराम राघवन ने कहा, "इस पुरस्कार और 'अंधाधुन' को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया के लिए आभारी और अभिभूत हूं। एक फ्रेंच शॉर्ट फिल्म ने इस फिल्म को प्रेरित किया था। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म के लिए तब्बू को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए विजय सेतुपति चुने गए, उन्हें यह पुरस्कार 'सुपर डीलक्स' के लिए मिला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »