29 Mar 2024, 15:46:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार, तैमूर अली खान को हिंदी सिनेमा का भविष्य मानते हैं। अक्षय इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मिशन मंगल के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अक्षय से पूछा गया कि उनके मुताबिक कौन सा एक्टर हिंदी सिनेमा का फ्यूचर है। अक्षय के लिए हिंदी सिनेमा के फ्यूचर स्टार का जवाब देना मुश्किल हो रहा था। तब तापसी पन्नू ने उन्हें कहा कि वो तैमूर का नाम ले लें। फिर अक्षय ने मजाक में तैमूर का नाम लिया।
 
जिसके बाद विद्या बालन जोर से हंस पड़ीं और कहा, ये बेस्ट जवाब है। मुझे पसंद आया। उल्लेखनीय है कि तैमूर छोटी सी उम्र में ही पॉपुलर हो गए हैं। तैमूर की हर तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती है। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले तैमूर की देशभर में फैन फॉलोइंग है। पैरेंट्स की ही तरह फैंस चाहते हैं कि तैमूर भी फिल्मों में आकर हीरो बने। हालांकि करीना कपूर ने कहा है कि वे चाहती हैं कि तैमूर क्रिकेटर बने।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »