23 Apr 2024, 12:01:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरुख खान की बेटी इस मूवी से रखेगी फिल्मी दुनिया में कदम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 4:07PM | Updated Date: Aug 8 2019 4:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान एक अंग्रेजी लघु फिल्म ' द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' से सिनेमा की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन थियोडोर गिमेनो ने किया है और उन्होंने ही यह खबर इंस्टाग्राम पर साझा की। उन्होंने फिल्म की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं जिसमें इस फिल्म के दोनों मुख्य कलाकार दिख रहे हैं। सुहाना ने जून में स्नातक की डिग्री हासिल की है। उनके द्वारा स्कूल और कॉलेज में नाटकों में किए गए अभिनय की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं और लगातार उनके बॉलीवुड में पदार्पण की भी खबरें आती रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »