29 Mar 2024, 20:46:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। इंदौर की लड़की अन्वेषी जैन है इन दिनों इंटरनेट पर चर्चाओं में हैं। वे पिछले चार महीनों में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एक्ट्रेस हैं। इंस्टाग्राम पर रोजाना दस हजार नए लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं। ये सफलता उनको एकता कपूर की वेबसीरीज की बदौलत मिली, इसके अलावा उन्हें चार नई वेबसीरीज, तमिल, तेलगू, गुजराती और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम मिला है। 
 
 अन्वेषी जैन एक अभिनेत्री होने के साथ खूबसूरत मॉडल और एंकर भी हैं। उन्होंने साल 2018 की सबसे चर्चित वेब सीरीज 'गंदी बात 2' के साथ अपने एक्टिंग करियर का आरंभ किया है। इस सीरीज में अंवेशी जैन ने भी काफी हॉट सीन दिए है. वही 'गंदी बात 2' सीरीज में काम करने के बाद अंवेशी की लोकप्रियाता में अचानक से बढ़ गयी है।
 
आपको बता दे की कुछ ही दिनों में डेस्कटॉप पर इनको 20 मिलियन बार सर्च किया गया है जबकि मोबाइल फोन पर उन्हें 10 मिलियन बार लोगों ने सर्च किया है। वहीं सोशल मीडिया के एक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी उनके फौलोअर्स की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »