29 Mar 2024, 19:29:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इन 5 लोगों से शादी रचाना चाहती हैं अभिनेत्री श्रुति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2019 1:22PM | Updated Date: Jun 17 2019 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। छोटे परदे की अभिनेत्री श्रुति सेठ सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इतना ही नहीं वो सरकार की गलत नीतियों से लेकर समाजिक विषय पर भी अपने विचार शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाईफ के फन एलिमेंट्स भी बीच बीच में शेयर करती रहती हैं। हाल ही में श्रुति सेठ ने एक ट्वीट किया है जो इस वक्त काफी चर्चा में बना हुआ हैं। श्रुति सेठ का ये ट्वीट दुनिया भर की पांच हस्तियों को टैग करते हुए लिखा था कि, वे इन पांच ग्लोबल आइकॉन्स के साथ शादी रचाना चाहती हैं। 
 
श्रुति सेठ ने युवल नोआ हरारी, ताइका डेविड वैतिती, एलेन डि बॉटन, माइकल क्रिस्टोफर शीन और क्रिस हेम्सवर्थ को टैग करते हुए लिखा कि, वे इन लोगों को किडनैप कर इनसे शादी रचाना चाहती हैं। उन्होंने ये भी लिखा कि, क्या उनी के इस मिशन में हेल्प करना चाहता है? हालांकि आपको बता दें कि श्रुति सेठ ने ये ट्वीट फन स्पिरिट में किया है। अगर हम बात करें तो ये पांचों दुनिया के मशहूर लोगों में आते हैं। युवल नोआ हरारी एक हिस्ट्रॉरियन, फिलोसॉफर और लेखक हैं। ताइका डेविड वैतिती न्यूजीलैंड के एक फिल्ममेकर हैं। जिन्होंने बेहतरीन फिल्मों को निर्माण किया है।
 
एलेन डि बॉटन स्विट्जरलैंड में जन्मे ब्रिटिश फिलोसॉफर हैं और लेखक है। उनकी किताबें लोगों को बहुत पसंद आती है। वहीं माइकल क्रिस्टोफर शीन वेल्श अभिनेता हैं। इन्होंने रोमियो और जूलियट जैसी फिल्मों में काम किया है। क्रिस हेम्सवर्थ एक ऑस्ट्रेलियन एक्टर हैं, ये फिल्म एवेंजर्स में अपने केरेक्टर को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »