19 Apr 2024, 12:40:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ग्लैमरस अंदाज में पति निक संग स्पॉट हुईं प्रियंका, भतीजी का हाथ थाम 'देसी गर्ल'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2019 1:01AM | Updated Date: Jun 17 2019 1:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते स्पॉट किया जाता है। प्रियंका इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। इसी बीच शनिवार को प्रियंका को पति निक के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान प्रियंका ओरेंज कलर की ड्रेस में स्टनिंग अंदाज में दिखीं। मिनिमल मेकअप, लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। शेड्स प्रियंका के लुक को परफेक्ट बना रहा है। प्रियंका ने अपने लुक से साथ गम बूटस कैरी किए थे। वहीं निक की बात करें तो वह शर्ट और जींस में हैंडसम लग रहे थे। इस दौरान दोनों एक-दूसरे का हाथ थामें नजर आए।
 
इन तस्वीरों की खास बात यह थी कि इस दौरान प्रियंका के साथ एक छोटी लडकी भी नजर आ रही थी। यह लड़की कोई और नहीं निक की भतीजी है। तस्वीरों में कपल की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। प्रियंका के काम की बात करें तो प्रियंका जल्द ही 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक असली कहानी पर आधारित है। फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर में रिलीज होगी। वहीं निक की बात करें तो उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'Chasing Happiness' हाल ही में रिलीज हुई है। डॉक्यूमेंट्री मेंजोनस ब्रदर्स की कुछ ऐसी वीडियोज भी हैं जिसे किसी ने आज तक नहीं देखा था।इसमें निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी की झलक दिखाई गई हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »