20 Apr 2024, 12:25:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जिम के कपड़ों में ही हॉस्पिटल पहुंची मलाइका अरोड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2019 3:23PM | Updated Date: Jun 15 2019 3:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपनी फिटनेस और स्टाइल के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। अक्सर उनको जिम और योगा क्लास के बाहर स्पॉट किया जाता है, लेकिन शुक्रवार को मलाइका को मुंबई के बांद्रा स्थित एक हॉस्पिटल के बाहर देखा गया। इस दौरान मलाइका ब्लैक जिम आउटफिट पहनकर ही हॉस्पिटल पहुंची थीं। उन्होंने ब्लैक टॉप के साथ जेगिंग्स पहनी थी जिसमें वो हर बार की स्टाइलिश और हॉट अंदाज में नजर आईं। हालांकि इस बार उनके साथ अर्जुन कपूर नजर नहीं आए।
 
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी मलाइका को अर्जुन के साथ जिम के बाहर देखा गया था। हालांकि इस बार मलाइका किस वजह से अस्पताल पहुंचीं इसका पता नहीं चल पाया है। बता दें कि मलाइका अपनी फिटनेस के साथ-साथ अर्जुन संग अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर काफी भी सुर्खियों में हैं। अक्सर दोनों को एक-साथ स्पॉट किया जाता है। इतना ही नहीं खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, अभी इस पर अर्जुन और मलाइका ने कोई बयान नहीं दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »