19 Apr 2024, 03:13:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। इंफिल्मी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां अपने आपको फिट रखने के लिए कई सारा हार्ड वर्क करती है और रोल के हिसाब से अपनी बॉडी को फिट रखती है। अब के समय में टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां भी बॉलीवुड में डेब्यू करते नज़र आ रही है। बीते साल मौनी रॉय ने बॉलीवुड डेब्यू किया था और अब बहुत जल्द हिना खान भी डेब्यू करने जा रही है।
 
हिना खान का नाम हर कोई जानता है , क्योंकि वो टीवी जगत की बहुत बड़ी एक्ट्रेस है और अपने अभिनय के कारण लाखो दर्शकों के बीच लोकप्रिया है।अपने करियर की शुरुआत इन्होने 2009 में सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से की थी। अपने पहले शो से ही हिना को टीवी इंडस्ट्री में पहचान मिल चुकी थी। बाद में वो बिग बॉस 11 में भी नज़र आयी थी, लेकिन फाइनल तक पहुँचने के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कसौटी ज़िंदगी की 2 में कोमोलिका का रोल निभाते भी नज़र आई थी। हाल ही में हिना ने अपना 7 किलो वजन कम किया है जिसके बाद वो काफी पतली दिखने लगी है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »