28 Mar 2024, 18:43:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका की जेठानी ने सेलिब्रेट की बैचलर पार्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2019 1:25AM | Updated Date: Jun 15 2019 1:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर को अक्सर एक-साथ स्पॉट किया जाता है। तस्वीरों में अक्सर इस कपल की स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिलती है। दोनों ने पिछले महीने लास वेगास में सीक्रेट मैरिज करके सबको हैरान कर दिया था।वहीं अब ये कपल अगले महीने फिर से शादी करने जा रहा है। इस बार दोनों फ्रांस में शादी रचाएंगे। कपल चाहता था कि उनकी शादी में फ्रेंड्स भी शामिल हों इसलिए दोनों ने एक बार फिर शादी रचाने वाले हैं।हाल ही में सोफी ने अपनी गेम्स ऑफ थ्रोन्स की कास्ट और कुछ फ्रेंड्स संग यूरोप में बैचलर पार्टी की। इस दौरान की तस्वीरें मैसी विलियम्स ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। पार्टी में सभी काफी मस्ती करते दिखे। पार्टी का थीम भी काफी अनोखा था।इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हो पाईं। दरअसल, प्रियंका बीते दिनों अपनी अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के गानों की शूटिंग लिए भारत आईं थीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »