20 Apr 2024, 01:33:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

राजकुमार-जाहन्वी ने शुरू की 'रूहीअफ्जा' की शूटिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2019 1:19AM | Updated Date: Jun 15 2019 1:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की धड़क गर्ल यानि जाहन्वी कपूर इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। पिछले साल जाहन्वी ने फिल्मी पर्दे पर धमाकेदार एंट्री की है। जाहन्वी ने कम समय में ही अपनी अच्छी पहचान बनाई है। लोग उन्हें अब अच्छे से जानते हैं औऱ पसंद भी खूब करते हैं। जाहन्वी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों में बिजी चल रही हैं। बीते दिनों से ही वो अपनी फिल्म कारगिल गर्ल की शूटिंग में व्यस्त थीं और अब वो अपनी एक नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर रही है। ये फिल्म है रुही-आफजा (रूह आफजा) । दरअसल बीते दिनों ही इसकी घोषणा हुई है कि राजकुमार राव के साथ जाहन्वी नजर आने वाली हैं। जाहन्वी और राजकुमार की जोड़ी पहली बार पर्दे पर दिखेगी। दोनों ही रुहआफजा में रोमांस करते दिखेंगे। आज से ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो रही है। हाल ही में ये खबर सामने आई है।

फिल्म की शूटिंग शुक्रवार यानि आज से ही से शुरू हो गई है। इस बात की जानकारी प्रॉडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने दी। उन्होंने क्लैप बोर्ड शेयर कर ट्वीट में लिखा है कि, 'करने आ रहे हैं अटेंशन पर कब्जा, आज से शुरू होती है रूहअफ्जा।' रिपोर्ट की माने तो फिल्म रूह-अफजा में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की कहानी दिखाई जाएगी। जिसमें भूत दुल्हे को पकड़ने की कोशिश करती है। दिनेश विजान ने एक इंटरव्यू में कहा कि ये फिल्म समर ड्रिंक रूह-अफजा की तरह स्वीट नहीं होगी। मतलब कि फिल्म में खूब सारी कॉमेडी और हॉरर का तड़का डाला गया है। दिनेश विजान की स्त्री भी ऐसी ही हॉरर कॉमेडी थी जिसमें राजकुमार के साथ श्रद्धा कपूर नजर आईं थीं। अब वो इस फिल्म में दिखने वाले हैं। फिल्म अगले साल 20 मार्च को रिलीज होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »