19 Apr 2024, 05:53:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

44 की उम्र में भी हैं हॉट एंड ग्लैमरस दिखती है शिल्पा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 12:29AM | Updated Date: Jun 13 2019 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर गॉरजियस लुक में नजर आती हैं। हाल ही में एक बार फिर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें वह काफी स्टाइलिश अंदाज में दिख रही हैं। तस्वीरों में शिल्पा व्हाइट कलर की नॉडेट शर्ट और ब्लैक स्किनफिट जैगिंग में काफी हॉट लग रही हैं। शिल्पा ने मिनिमल मेकअप और शेड्स से अपने लुक को कम्पलीट किया है। इस दौरान शिल्पा ने एक बैग कैरी किया। शिल्पा ने हमेशा की तरह कैमरे के सामने पोज दिए।

शिल्पा की स्माइल उनके तमाम फैन्स के दिलों पर छुरियां चलाने के लिए काफी है। शिल्पा की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में होती है, उन्हें इंडस्ट्री की यम्मी मम्मी कहा जाता है। ना सिर्फ अपने शुरुआती दिनों में बल्कि शादी और मां बनने के बाद भी शिल्पा एकदम फिट नजर आती हैं। काम की बात करें तो शिल्पा इन दिनों डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' चैप्टर 3 में जज की भूमिका निभा रही हैं। फैंस इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »