29 Mar 2024, 16:06:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबइ। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने फिल्म ड्रीमगर्ल मात्र 10 मिनट में ही साइन कर ली। शूजित सरकार की फिल्म 'विकी डोनर' से डेब्यू करने वाले आयुष्मान खुराना ने 'अंधाधुन', 'शुभ मंगल सावधान' और 'बधाई हो' जैसी फिल्मों से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है। उन्होंने अपनी ऑनस्क्रीन परफॉर्मेंस से करोड़ों फैंस का दिल जीता है।
 
आयुष्मान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आर्टिकल 15’के प्रमोशन में बिजी हैं, वहीं वह एक और आने वाली फिल्म 'ड्रीम गर्ल' को लेकर लाइमलाइट में हैं। निर्देशक राज शांडिल्य की इस फिल्म में आयुष्मान के ऑपोजिट नुसरत भरूचा नजर आएंगी। बताया जाता है कि निर्देशक राज ने आयुष्मान को रोल के लिए सिर्फ 10 मिनट में मनाया था। 10 मिनट तक आयुष्मान ने स्क्रिप्ट देखी और फिर हां कर दी।
 
राज एक बेहतरीन राइटर हैं और उनकी कॉमिक टाइमिंग अद्भुत है। आयुष्मान फिल्म की कहानी को लेकर काफी मंत्रमुग्ध थे। फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। इस कॉमिडी ड्रामा में आयुष्मान एक छोटे शहर के लड़के के रोल में नजर आएंगे जिसमें फीमेल वॉइस में बोलने की क्षमता है। फिल्म इस साल 13 सितंबर को रिलीज होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »