19 Apr 2024, 03:52:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

श्रीदेवी की बायोपिक में काम करना चाहती हैं ये अभिनेत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2019 12:35PM | Updated Date: Jun 12 2019 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को गुजरे एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री में हर दिन उनकी बायोपिक को लेकर बात की जाती रहती है हालाकि पति बोनी कपूर इस प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते है लेकिन कब इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है अब हाल ही में साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने इस बायोपिक में काम करने की अपनी इच्छा जताई है।
 
जी हां दरअसल हाल ही में तमन्ना ने एक इंटरव्यू में बताया कि अगर कभी श्रीदेवी के जीवन पर कोई फिल्म बनती है तो वो उसमें लीड रोल प्ले करना चाहेंगी। साथ ही उन्होंने एक और बात का जिक्र किया जो वो बॉलीवुड में करना चाहती हैं। एक इंटरव्यू में तमन्ना ने बताया, 'मैं बॉलीवुड में दो चीजें करना चाहती हूं। इनमें से एक है श्रीदेवी की बायोपिक।
 
तमन्ना कहती है कि मैंने हमेशा से श्रीदेवी को एक जवान लड़की के तौर पर देखा है। मैंने हमेशा ये भी सोचा है कि कभी भी अगर श्रीदेवी की बायोपिक पर फिल्म बनेगी तो मैं उनका रोल प्ले करना चाहूंगी। इसके अलावा में एक फुल डांस बेस्ड मूवी में काम करना चाहूंगी।'
 
बताना चाहेंगे कि मन्ना भाटिया, मरहूम एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी फैन हैं। श्रीदेवी के निधन पर तमन्ना ने फोटो शेयर की थी और लिखा था- जिसे आप हमेशा से फॉलो करते आए हैं उसका अचानक से दुनिया छोड़ कर चले जाना बहुत दिल तोड़ देता है। श्रीदेवी वो जादू थीं जिन्होंने हम सबको सिनेमा की खूबसूरती से रूबरू कराया। तमन्ना ने बॉलीवुड की फिल्म बाहुबली में अपना परचम सिद्द किया था।फिल्म हिट साबित हुई थी वही इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »