29 Mar 2024, 15:59:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सलमान खान ने आज भी प्रियंका चोपड़ा को माफ नहीं किया है। सलमान और देसीगर्ल के रिश्ते उस समय काफी बिगड़ गए थे जब अचानक से प्रियंका ने उनकी फिल्म 'भारत' छोड़ने का ऐलान कर दिया था। बाद में उन्होंने इसकी वजह अपनी शादी को बताया था और दावा किया था उनके रिश्तें खराब नहीं हुए हैं। जिसके बाद सलमान को प्रियंका की रिसेप्शन पार्टी में भी देखा गया।
 
जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि इन दोनों सितारों के बीच अब सब ठीक है, लेकिन लगता है कि सलमान खान अभी तक प्रियंका के इस कारनामे को भूला नहीं पाए हैं। यही वजह है कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को एक बड़ी फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। खबरों की माने तो संजय लीला भंसाली अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए सलमान के साथ प्रियंका चोपड़ा को लेना चाहते थे।
 
जब यह बात सलमान खान को पता चली तो उन्होंने संजय लीला भंसाली से इस फैसले को बदलने के लिए कहा। जिसके बाद प्रियंका इस रोल से हाथ धो बैंठी। हाल ही में प्रियंका ने 'कॉफी विद करण' में भी इशारों इशारों यह बात बता दी थी कि वो बहुत जल्द संजय लीला भंसाली के साथ काम करने जा रही हैं। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि, संजय लीला भंसाली के सात काम करने के लिए प्रियंका चोपड़ा को अब लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। वही अगर बात की जाए सलमान की तो हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में सलमान खान कने कहा था कि मौका मिलते ही वो प्रियंका के साथ काम जरूर करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »