20 Apr 2024, 05:32:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फैन के निधन पर दुखी हुए रणवीर सिंह, इस तरह दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2019 11:38AM | Updated Date: Jun 12 2019 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड सितारों के लिए उनके फैंस पता नहीं क्या कुछ कर जाते है। बॉलीवुड के सितारें उनके दिल के काफी करीब होते हैं उनके फैंस , क्योंकि आज ये सितारें अगर बडे स्टार्स हैं तो उसका पूरा श्री उनके फैंस को जाता है। अधिकतर सितारों से जब उनके फैंस मिलते हैं तो वह उन्हें बहुत स्पेशल फील करवाते हैं।
 
जैसे की अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने एक युवा को श्रद्धांजलि दी, हाल ही में रणवीर सिंह के एक फैन की अचानक तबियत बिगडने की वजह से निधन हो गया।अपने फैन के मौत की खबर सुनकर रणवीर सिंह काफी दुखी हुए। रणवीर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की , जिसमें वह अपने इस प्रशंसक के साथ नजर आए रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में रणवीर ने लिखा 'आरआईपी लिल होमी'। रणवीर के इस नौजवान फैन का नाम जतिन दुलेरा था। बताया जा रहा है कि, वह ऑफिस जाने के लिए तैयार हो रहा था। उसी वक्त उसकी क्रम में अपने बाथरूम में गिर गया। कुछ ही पलों में उसकी सांस थम गई।
 
'रणवीर के अलावा कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्रिटीज जैसे कि शाहरुख खान, सलमान खान और प्रियंका चोपडा जोनस के संग जतिन दुलेरा की कई तस्वीरों को साझा करते हुए भयानी ने लिखा 'हमेशा की तरह हमेशा मुस्कुराते रहो जतिन। हमें तुम्हारी याद आएगी। काम की बात करें तो आने वाले समय में रणवीर को कबीर खान की फिल्म '83' में देखा जाएगा। रिलायंस एंटरटेमेंट की यह फिल्म दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव और 1983 के वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत पर आधारित होगी। '83' में आर.बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, ताहिर भसीन, ऐमी विर्क और साहिल खट्टर भी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »