29 Mar 2024, 02:02:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड में ये जोड़िया है बेहद शानदार - बहुत खास है ये 4 नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 12:09PM | Updated Date: Jun 11 2019 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी बॉलीवुड फिल्म के लिए एक बेहतरीन जोड़ी रही है। दोनों ने 6 से अधिक फिल्मों में एक साथ अभिनय किया है। दोनों की सुपरहिट फिल्में 'हमको दीवाना कर गए, सिंह इज किंग, नमस्ते लंदन और वेलकम' हैं। आपको बता दें कि इस ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
 
शाहरुख खान और जूही चावला
यह बॉलीवुड की एक बहुत ही लोकप्रिय जोड़ी है, इस जोड़ी को कोई नहीं भूल सकता है, शाहरुख खान और जूही चावला ने एक साथ 8 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। दोनों की सुपरहिट फिल्में भूतनाथ, डर और यस बॉस हैं।
 
वरुण धवन और आलिया भट्ट
वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काफी पसंद की जाती है, दोनों की सुपरहिट फिल्में बद्रीनाथ की दुल्हनिया, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, स्टूडेंट ऑफ द ईयर हैं। दोनों ने बॉलीवुड की तीन फिल्मों में काम किया है और तीनों फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं। आपको यह भी बता दें कि इस जोड़ी की एक और फिल्म आने वाली है, जिसका नाम कलंक है।
 
शाहरुख खान और काजोल
शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को बॉलीवुड फिल्मों की बहुत लोकप्रिय जोड़ी माना जाता है, इस जोड़ी ने आज तक एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। इस जोड़ी की लोकप्रिय फिल्में दिलवाले, कभी खुशी कभी गम, माई नेम इज खान, करण अर्जुन और बाज़ीगर हैं।
 
सलमान खान और कैटरीना कैफ
सलमान खान और कैटरीना कैफ बॉलीवुड की बहुत ही लोकप्रिय जोड़ी है, इस जोड़ी ने बॉलीवुड में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उन फिल्मों के नाम हैं युवराज, मैने प्यार क्यूं किया, टाइगर जिन्दा है और एक था टाइगर और भारत है जिसमें वे दोनों एक साथ हैं
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »