मुंबई। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मजवाने वाले प्रियंका चोपड़ा ने आप पिता की याद में एक पोस्ट शेयर किया है। देसी गर्ल ने पिता की याद में इमोशनल फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने पिता के साथ की अपने बचपन की फोटो शेयर की है। प्रियंका के द्वारा शेयर की गई फोटो में एक्ट्रेस एक पेड़ पर बैठी नजर आ रही हैं, जबकि उनके पिता पेड़ की टहनी को पकड़कर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने अपनी थ्रोबैक फोटो को इमोशनल कैप्शन के साथ शेयर किया है। प्रियंका ने लिखा,6 साल।
लगता है जैसे कल ही हमने आपको खो दिया था। बेवजह। दरअसल आज प्रियंका के पापा की 6ठवीं पुण्यतिथि है। ऐसे में पिता की याद में ये खास फोटो देसी गर्ल ने शेयर की है। साल 2013 में प्रियंका के पापा के निधन हो गया था। प्रियंका ने अपने हाथ पर भी 'डैडी लिटिल गर्ल' का टैटू कराया हुआ है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही 'द स्काई इज पिंक' फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका की यह फिल्म 11 अक्टूबर 2019 में रिलीज हो सकती है।