23 Apr 2024, 18:18:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सर्जरी के बाद ऐसे हो गई काजोल की मां की हालात - सामने आई तस्‍वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2019 5:10PM | Updated Date: Jun 9 2019 5:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कुछ दिन पहले ही काजोल की मां तुनजा को लेकर खबर आई थी कि वो डायवर्टीकुलिटिस नामक बीमारी से पीड़ित हैं। इसी के चलते उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। तनुजा को बीमारी के चलते सर्जरी से भी गुजरना पड़ा। लीलावती अस्पताल के एक अधिकारी ने सर्जरी के बाद बताया था कि अब तनुजा की हालत बेहतर है। एक सप्ताह तक अस्पताल में रहने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 
 
अब काजोल ने मां तनुजा के साथ एक फोटो शेयर की है। इसमें मां-बेटी की केमेस्ट्री देखने लायक है। काजोल ने मां के कंधे पर सिर रखा हुआ है वहीं तनुजा बेटी का साथ पाकर मुस्कुराती दिख रही हैं। हालांकि पिक्चर में तनुजा बेहद कमजोर दिख रही हैं। काजोल की मां को देखकर साफ पता चल रहा है कि उनका वजन कम हुआ है। काजोल ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'मैं सबको बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं। जिन्होंने हमारे लिए प्रार्थना की। ये जो स्माइल आप देख रहे हैं ये एक सच्चा आभार है।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »