29 Mar 2024, 03:06:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जब काजोल से बहुत नाराज हुई थी शिल्पा शेट्टी, कहीं थी ये बड़ी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2019 11:48AM | Updated Date: Jun 9 2019 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इसमे कोई दो राय नहीं है कि शिल्पा शेट्टी और काजोल बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों में आती हैं। दोनों ने अपने अभिनय करियर के दौरान एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। हालांकि शिल्पा शेट्टी पिछले काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं। एक बार शिल्पा शेट्टी ने एक खुलासा किया था। जिसे सुनने के बाद अभिनेत्री काजोल उनसे नाराज हो सकती हैं। शिल्पा शेट्टी ने खुलासा करते हुए बताया कि, फिल्म की शूटिंग के दौरान वो काजोल की वजह से दुखी थी।
 
आपको बता दें कि, शिल्पा शेट्टी इस वक्त टीवी डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 3 को जज कर रही हैं। इस शो में हाल ही में मशहूर सिंगर कुमार सानू बतौर गेस्ट पहुंचे। बातचीत के दौरान शिल्पा शेट्टी ने बताया कि, वे अपनी डेब्यू फिल्म बाजीगर की शूटिंग के दौरान काजोल की वजह से बेहद अपसेट थी।
 
शिल्पा शेट्टी ने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि, 'मैं चाहती थी कि फिल्म का सुपर हिट सॉन्ग काली-काली आंखें मेरे ऊपर शूट किया जाए, लेकिन मेकर्स ने उस गाने के लिए काजोल को चुना। गाने की शूटिंग चल रही थी और इस गाने के लिए मुझे ना चुनकर काजोल को सेलेक्ट कर लिया गया, मुझे इस बात का बेहद दुख था। 
 
मुझे ज्यादा हैरानी तब हुई जब काजोल की आंखों का गाने के साथ कोई मेल नहीं था। इसके बावजूद उन्हें इस गाने के लिए चुन लिया गया, पता नहीं क्यों? शिल्पा शेट्टी ने आगे हंसते हुए कहा कि, जब यह गाना सुपरहिट हो गया तो मैं और भी ज्यादा दुखी हुई थी, इस गाने को कुमार सानू ने ही गाया था।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »