28 Mar 2024, 23:03:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनम को इस खास अंदाज में पति आनंद ने किया बर्थडे विश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2019 11:36AM | Updated Date: Jun 9 2019 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की मसक्कली सोनम कपूर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर को बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश और बिंदास अभिनेत्रियों में गिना जाता है। सांवरिया, दिल्ली 6, आयशा, आई हेट लव स्टोरी....पैडमैन, नीरजा और वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों में काम करने वाली सोनम कपूर ने साल 2018 में अपने लव आनंद अहूजा से शादी की थी। उनके बर्थडे पर आनंद ने स्पेशल वे में वाइफ को विश किया है।
 
आनंद अहूजा ने अपने सोशल मीडिया पर सोनम के साथ फोटो पोस्ट की है। जिसमें एक फोटो उनके रिसेप्शन के टाइम की है तो दूसरे किसी पार्टी की फोटो दिखाई दे रही है। आनंद ने अपने इस पोस्ट पर लिखा, 'गर्लफ्रेंड फॉरएवर...एवरीडे फिनॉमनल, हैप्पी बर्थडे माई वर्ल्ड' पति आनंद की इस पोस्ट पर वाइफ सोनम ने रिप्लाई किया है। सोनम ने लिखा, 'लव यू द मोस्ट इन द वर्ल्ड'
 
सोनम कपूर की शादी दिल्ली के बिजनेस मैन आनंद अहूजा से हुई थी। साल 2018 में दोनों की पंजाबी रिती-रिवाजों से शादी हुई ती। सोनम की शादी में इंडस्ट्री के सभी लोगों ने शिरकत की थी। वहीं लाल रंग के लंहगे में सोनम बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
 
सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2019 में आई उनकी फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में दिखाई दी थीं। फिल्म लेस्बियन रिलेशनशिप पर थी। फिल्म ने भले ही पर्दे पर कमाई अच्छी ना की हो मगर लोगों को फिल्म का कॉन्सेप्ट अच्छा लगा था। इसी फिल्म में सोनम कपूर ने पहली बार पापा अनिला कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया था। इस फिल्म में राजकुमार राव और जूही चावला भी दिखाई दिए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »