25 Apr 2024, 23:25:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दीपिका पादुकोण का एयरपोर्ट पर दिखा ये अतरंगा लुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2019 11:33AM | Updated Date: Jun 9 2019 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर राज करती हैं, बल्कि वह अपने फैंस के दिलों की भी क्वीन है। बॉलीवुड क्वीन अपने प्रशंसकों का दिल जीतना बखूबी जानती हैं और एक बार फिर से दीपिका ने अपने फैंस का दिल जीत लिया है, लेकिन इस बार अपने शानदार अभिनय से नहीं, बल्कि अपनी एयरपोर्ट लुक के कारण ये सोशल मीडिया पर छा गईं।
 
जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका, अपने पति रणवीर सिंह के साथ मिनी वकेशन मनाने के लिए लंदन रवाना हो गई हैं। जहां हम सभी रणवीर सिंह को उनके अतरंगी और चौंका देने वाले फैशन सेन्स के लिए जानते हैं वहीं दीपिका भी पीछे नहीं हैं। लंदन रवाना होते हुए दीपिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वो इस अंदाज में नजर आईं।दीपिका नि‍यॉन ग्रीन कलर की लॉन्ग जैकेट में नजर आईं, अपने नि‍यॉन ऑउटफिट के साथ दीपिका ने वाइट शूज पहने और ब्लैक बैग कैरी कर अपने लुक को कैजुअल रखा। ऐसे में कहना पड़ेगा कि दीपिका पर रणवीर सिंह की संगत का गहरा असर हो रहा है।
 
रणवीर सिंह लंदन में अपनी फिल्म '83 की शूटिंग कर रहे हैं, जहां उनके साथ क्रिकेट सुपरस्टार कपिल देव भी हैं, रणवीर अपने शूट से कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »