24 Apr 2024, 12:51:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रोमांटिक फिल्मों के बाद अब हॉरर फ़िल्म बनाएंगे करण जौहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2019 1:35PM | Updated Date: Jun 8 2019 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्म बनाने के लिये मशहूर करण जौहर अब हॉरर फिल्म बनाने जा रहे हैं। करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए एलान किया कि अब उनके प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के तले जल्द ही हॉरर फिल्म फ्रैंचाइजी बनने जा रही है। करण ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें लिखा है, धर्मा प्रोडक्शन अब एक नयी डर की फ्रैंचाइजी को एंकर करेगा।
 
15 नवंबर 2019 ‘‘एसइए सून’’ इस तस्वीर के कैप्शन में करण ने बताया कि वे सोमवार को इस बारे में अंतिम घोषणा करेंगे। माना जा रहा है कि यह वही फिल्म है जिसमें विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर को साथ लिया गया है। इस वर्ष जनवरी में विक्की कौशल की धर्मा के साथ एक हॉरर फिल्म की घोषणा की गयी थी, जिसे शशांक खेतान के असिस्टेंट भानु प्रताप बनाने वाले हैं।
 
करण ने शशांक और भानु को अपने नए पोस्ट में टैग भी किया है। कहा जा रहा है कि विक्की कौशल स्टारर इस हॉरर फिल्म में भूमि पेडनेकर एक्सटेंडेड कैमियो कर रही हैं। फिल्म की कहानी एक तट पर छूटे हुए समुद्री जहाज पर आधारित होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »