24 Apr 2024, 16:35:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और आलिया भट्ट की जोड़ी वाली फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ अगले साल ईद पर रिलीज होगी। सलमान की फिल्म ‘भारत’ ईद के अवसर रिलीज हो गई है। ईद के मौके  पर फिल्म ने बंपर ओपंनिग की है। भारत ने रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए 42.3 करोड़ की कमाई की है।  इसी बीच सलमान खान और आलिया भट्ट की फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सलमान की फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज हो रही है। लंबे समय बाद संजय लीला भंसाली सलमान के साथ काम करेंगे। फिल्म में आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में है। इससे पहले संजय-सलमान की जोड़ी फिल्म ‘हम दिल दे चुके हैं सनम’ में देखी गई थी।

1999 में रिलीज हुई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में सलमान के अलावा ऐश्वर्या राय और अजय देवगन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। हालांकि सलमान ने इसके बाद भी भंसाली की फिल्म सांवरिया में कैमियो किया था। रणबीर कपूर और सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म ‘सांवरिया’ बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। आलिया भट्ट के साथ काम करने को लेकर सलमान खान ने कहा था कि आलिया और मैं एक साथ काफी अच्छे लगेंगे। ये एक बहुत ही सुंदर प्रेम कहानी है। ये कहानी दिल को छू लेगी। साथ ही ये काफी मजेदार भी है। बताया जा रहा है कि फिल्म में सलमान 40 साल के एक बिजनसमैन का किरदार निभाते और आलिया 20 साल के आसपास की न्यू ऐक्ट्रेस के रोल में दिखेंगी। फिल्म में दोनों के उम्र के फासले के बावजूद पनपते प्यार और उसकी जर्नी को दिखाया जाएगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »