28 Mar 2024, 17:21:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमृता के पति संग करिश्मा कपूर ने ली सेल्फी, देखकर हंसने लगी मलाइका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2019 12:27AM | Updated Date: Jun 8 2019 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। रिलेशन के साथ-साथ वो अपनी फिटनेट के लिए भी जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने लुक से सबको इंप्रेस करती हैं। दरअसल, इस नाइट आउट में मलाइका करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा ने पैपराजी को खूब पोज दिए। गर्ल्स गैंग की इस नाइट आउट पर अमृता के पति शकील लदाक भी साथ मौजूद थे।

पार्टी के बाद रेस्टोरेंट के बाहर आकर मलाइका ने गर्ल गैंग के साथ खूब पोज दिए। तस्वीरों में करिश्मा की जीजा शकील के साथ स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। लुक की बात करें तो इस दौरान मलाइका ब्लू डेनिम के साथ ब्लैक स्लिंग टॉप में बेहद हॉट और स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। दूसरी ओर, उनकी बहन अमृता ब्लू ग्रिड प्रिंट शर्ट के साथ ब्लैक शॉर्ट्स में बेहद बोल्ड लग रही थीं। करिश्मा ने भी अपने लुक से सारी लाइमलाइट चुरा ली थी। उन्होंने इस मौके के लिए एक ब्लैक ड्रेस को चुना था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »