28 Mar 2024, 18:59:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दिशा पाटनी के हॉट फोटो देख पापा को लगता है बड़ा अजीब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2019 8:53PM | Updated Date: Jun 7 2019 8:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री दिशा पाटनी अभिनय के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और वे बहुत लोकप्रिय हैं। दिशा अपना बिंदास अंदाज भी सोशल मीडिया पर दिखाती रहती हैं। उनके हॉट और बोल्ड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। हाल ही में दिशा ने कहा है कि वे छोटे शहर की रहने वाली हैं और उनके परिवार की सोच थोड़ी पुरानी है, बावजूद इसके कदम-कदम पर उन्हें अपने माता-पिता का सहयोग मिला है।
 
दिशा के अनुसार उनकी मम्मी तो अब इंस्टाग्राम पर हैं, किसी और नाम से। वे दिशा को फॉलो करती हैं और उनकी हर हरकत पर नजर रखती हैं। दिशा का कहना है कि वे सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने के पहले अपने माता-पिता को भी दिखाती हैं। उनके डैड को यह फोटो बड़े ही अजीब लगते हैं। दिशा का कहना है कि उनका यह रिएक्शन स्वाभाविक है क्योंकि वे पिता हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »