19 Apr 2024, 12:50:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ट्विंकल ने केजरीवाल का यूं उड़ाया मजाक, Tweet हुआ वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 11:11AM | Updated Date: Apr 22 2019 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना भले ही सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन वह हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका जिंदगी जीने का अंदाज ही कुछ ऐसा है जो लोगों को उनकी हर बात जानने के लिए उकसाता है। ट्विंकल अपनी अदाकारी, खूबसूरती और इंटेलीजेंसी के साथ अपनी हाजिर जवाबी के लिए भी चर्चा में रहती हैं। ट्विंकल सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विंटर पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में ट्विटर पर उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मजाक उ़ड़ाकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 
 
 
ट्विंकल द्वारा शुक्रवार को किया गया एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, ट्विंकल ने अपने इस ट्वीट के जरिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का मजाक उड़ाया है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें एक बच्चे ने अपने सिर पर अंडरवियर पहना हुआ है। इस फोटो के शेयर करते हुए ट्विंकल ने लिखा, 'जब आप अरविंद केजरीवाल के सपोर्टर हैं, लेकिन आपके पास मंकी कैप नहीं है। मैं कसम खाती हूं मैंने इसे ऐसा करने के लिए नहीं कहा।'
 
ट्विंकल के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने लगी है। बता दें कि ट्विंकल खन्ना की फैंस फॉलोइंग सोशल मीडिया पर जबरदस्त है। हाल ही में #MeToo अभियान में तनुश्री दत्ता के पक्ष में बोलने वालों में सबसे आगे रहने पर ट्विंकल ने तारीफें बटोरी थीं, तो वहीं अपनी तीन किताबों से वह एक एक्टेस के साथ अब राइटर के तौर पर भी पहचानी जाती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »