25 Apr 2024, 01:28:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अक्षय-सुनील और परेश को लेकर हेराफेरी 3 बनाएंगे प्रियदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2019 2:05PM | Updated Date: Apr 20 2019 2:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक प्रियदर्शन सुपरहिट फिल्म हेराफेरी का तीसरा संस्करण बनाने जा रहे हैं। वर्ष 2000 में प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल को लेकर सुपरहिट फिल्म हेराफेरी बनाई थी। फिल्म में परेश रावल के बाबू राव गणपत राव आप्टे वाले किरदार का इस्तेमाल लोग आज भी कॉमेडी के लिए करते हैं। परेश के अलावा फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने भी जमकर हंसाया था। हेराफेरी 2 को नीरज वोरा ने निर्देशित किया था। हेरा फेरी की तीसरी कड़ी को इंद्र कुमार के निर्देशित करने की चर्चा थी लेकिन इंद्र कुमार ने किसी कारणवश फिल्म को निर्देशित करने से हाथ खींच लिए।
 
अब हेरा फेरी का तीसरा संस्करण प्रियदर्शन बनाने जा रहे हैं। इस बार हेरा फेरी 3 में टाइम लीप होगा जिसमें तीनों एक्टर्स अपने वर्तमान उम्र से नजदीक उम्र का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसमें अक्षय कुमार राजू, परेश रावल बाबूराव और सुनील शेट्टी श्याम के बदले हुए रूप में नजर आएंगे। प्रियदर्शन ने इस बात की पुष्ट‍ि की कि वह अक्षय, सुनील और फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज के साथ बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह एक मलयालम फिल्म ‘मरक्कर: द लायन ऑफ अरेबियन सी’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म के पूरा होने के बाद वह सिर्फ हेरा फेरी पर ध्यान देंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »