26 Apr 2024, 03:58:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने 1990 में फिल्म 'आशिकी' का निर्देशन किया था। निर्देशक के अनुसार उस फिल्म के एल्बम में प्यार के सभी मौसम शामिल थे।
 
महेश भट्ट ने शुक्रवार को एक पोस्ट को रि-ट्वीट किया जिसमें फिल्म के अभिनेता राहुल रॉय और अभिनेत्री अनु अग्रवाल की तस्वीर है। तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, आशिकी-नदीम-श्रवण की सबसे ज्यादा बिकने वाला साउंडट्रैक। 
 
महेश ने लिखा है, "प्यार जीवन को जीना सिखा देता है। आशिकी फिल्म के एल्बम में प्यार के सभी मौसम शामिल थे। इस फिल्म ने नदीम-श्रवण को स्टार बना दिया।"
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »