28 Mar 2024, 23:31:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सेना में अधिकारी बहन की वर्दी वाली तस्वीर शेयर की दिशा पाटनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 12:51AM | Updated Date: Apr 19 2019 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। दिशा पाटनी ने फिल्म 'एम.एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलिवुड में कदम रखा था। कम समय में ही उन्होंने मॉडलिंग और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। पर्दे पर अकसर उनका ग्लैम अवतार देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर भी वह अकसर अपनी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं। इसके लिए उन्हें कई बार ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है। अब दिशा ने एक और बेहद खास तस्वीर शेयर की है जिसपर उन्हें काफी गर्व है। बता दें कि यह तस्वीर उनकी नहीं, उनकी बहन की है। 
 
आर्मी में लेफ्टिनेंट हैं दिशा की बहन...
आपको जानकर हैरानी होगी कि दिशा की बड़ी बहन खुशबू हूबहू अपनी छोटी बहन की तरह दिखती हैं। दिशा के पिता जगदीश पाटनी DSP हैं। वहीं उनकी बड़ी बहन खुशबू इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट हैं। खुशबू और दिशा का एक छोटा भाई सूर्यांश है, जो अभी स्कूल की पढ़ाई कर रहा है। खुशबू और उनकी फैमिली मूल रूप से उत्तराखंड के टनकपुर की रहने वाली है। हालांकि उनके पिता जगदीश पाटनी जब बरेली आ गए तो पूरा परिवार यहीं शिफ्ट हो गया। 2011 में 12th पास करने के बाद दिशा ने लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। यहां कॉलेज में हुई फेयरवेल पार्टी में दिशा को मिस कॉलेज चुना गया। इसके बाद उन्होंने मिस लखनऊ कॉम्पिटीशन में पार्टिसिपेट किया। मिस लखनऊ बनने के बाद दिशा पैंटालून मॉडल में फर्स्ट रनरअप रहीं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »