29 Mar 2024, 14:18:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस मलयालम फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे इमरान हाशमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2019 2:15PM | Updated Date: Apr 18 2019 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी सुपरहिट मलयालम फिल्म एज्रा के हिंदी रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं। इमरान हाशमी इन दिनों एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट साइन कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन के साथ एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म साइन करने के बाद अब इमरान हाशमी के हाथ एक और फिल्म लग गई है। चर्चा है कि इमरान हाशमी मलयालम सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म एज्रा के हिन्दी रीमेक में नजर आएंगे। 
 
बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन जे कृष्णन करेंगे। वही इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, कृष्ण कुमार और अभिषेक पाठक द्वारा किया जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई और मॉरीशस में की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मलयालम फिल्म एज्रा वर्ष 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म टिकट खिड़की पर हिट साबित हुई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »